चुनाव में विजयी वडाध्यक्ष डीभी भिषा में अमेरिका पहुँच गए
मकवानपुर, ८ अगस्त । मकनवानपुर जिला स्थित भीमफेदी गांवपालिका वार्ड नं. ८ में वडाध्यक्ष के रुप में विजयी हुए थे जगतमान घिसिङ । घिसिङ तत्कालीन नेकपा एमाले से चुनाव में विजयी हुए थे । लेकिन उन्होंने अमेरिकी नागरिक बनने के लिए भीषा (डाइभर्सिटी भीषा) एप्लाई किया था, जिसमें वह छनौट हो गए । इसीलिए वह गत चैत्र हीना में ही अमेरिका चले गए । जिसके चलते अभी वडा कार्यालय वडाध्यक्ष विहीन हो गया है ।
गांवपालिका अध्यक्ष हिदम लामा कहते हैं कि घिसिङ छुट्टी लेकर अमेरिका नहींं गया है । सरकारी कामकाज एवं घूमने के लिए कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों को अधिकतम ३ महीना का समय मिलता है, लेकिन अभी तक वह नहीं आए हैं । गांवपालिका अध्यक्ष आगे कहते हैं– ‘उन्होंने छुट्टी नहीं लिया है, इसीलिए फिर वापस होकर गांव में सेवा कर भी सकते हैं ।’ उन्होंने दावा किया है कि वह श्रावण महीना के भीतर ही वापस हो सकते हैं, क्योंकि घिसिङ ने वादा किया है कि वह अमेरिका में अपने परिवार को व्यवस्थापन कर स्वदेश वापस हो जाएंगे ।

