एक मां अपने दो बच्चे के साथ नदी में कुद गई
८ जुलाई, नवलपरासी । नारायणी नदी में दो बच्चे के साथ कुदकर आत्महत्या करने वाली महिला का उद्धार किया गया है, लेकिन उनके पास रहे दोनों बच्चे की मौत हो गई । नवलपरासीपूर्व पाल्हिनन्दन गांवपालिका ५ की सुधा विश्वकर्मा अपने ढाई वर्ष का बेटा अभिनाथ विश्वकर्मा तथा डेढ महीना की बेटी निकिता विश्वकर्मा के साथ विनियी त्रिवेणी गाउँपालिका–७ ब्यारेज पुलस्थित छाता चौक से नारायणी नदी में कुदकर आत्महत्या करने की कोशिश की ।
जिला प्रहरी कार्यालय नवलपरासीपूर्व का प्रहरी निरीक्षक राजेन्द्र अधिकारी ने बताया कि मां २४ वर्षीय सुधा विश्वकर्मा का स्थानीयवासियों ने उद्धार किया गया परन्तु दोनों बच्चे की मौत हो गई । सुधा विश्वकर्मा को प्रहरी ने फिलहाल नियन्त्रण में लिया है ।
प्रहरी निरीक्षक अधिकारी ने बताया कि मां स्वयं अपने दोनों बच्चे को साथ में लेकर नदी में कुदी थी । उसका पति प्रहरी युक्ती तालीम महाविद्यालय जर्गाहा नवलपरासी में कार्यरत है । घटना के सम्बन्ध में और अनुसन्धान जारी है ।

