सामूहिक इस्तिफा देनेवाले कर्मचारियों की इस्तिफा अब स्वीकृत की जाएगी !
काठमांडू, ८ अगस्त । सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारी अपनी स्वार्थ अनुसार मांग सम्बोधन के लिए विभिन्न समय सरकार को धमकी देते रहें हैं कि वह सामूहिक इस्तिफा देंगे । कई बार तो ऐसा भी हुआ है । विशेषतः ट्रेड युनियन से संबंध कर्मचारी समूह और स्वास्थ्य समूह में कार्यरत कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तिफा देकर सरकार को घेराबन्दी में भी किया है । अब ऐसा नहीं होनेवाला हैं । अगर कोई कर्मचारी समूह इसतरह सामूहिक इस्तिफा देते हैं तो सरकार की ओर से इसको तत्काल स्वीकार किया जा सकता है ।
नयां निजामति सेवा गठन, संचालन और सेवा–शर्त संबंधी नियमों में ऐसी प्रावधान रखा गया है । प्रतिनिधिसभा राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति में इसके बारे में सहमति भी हो चुकी है । बुधबार सम्पन्न समित बैठक ने विधेयक की दफा १२१ में उल्लेख विभिन्न कारण निजामति सेवा में कार्यरत कर्मचारी सामूहिक इस्तिफा देते हैं तो सरकार की ओर से स्वीकृत किया जा सकता है, ऐसी प्रावधान को पास किया है । उक्त प्रावधान में सत्तारुढ नेकपा के सांसदों ने समर्थन किया है और प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस सम्बद्ध सांसदों ने विरोध किया है । यह समाचार आज प्रकाशित नेपाल समाचारपत्र में है ।

