गौतमबुद्ध विमानस्थल डिसेम्बर ३० से ही संचालन मेंः मन्त्री भट्टराई
काठमांडू, ९ अगस्त । नव नियुक्त संस्मृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्यन मन्त्री योगेश भट्टराई ने कहा है कि आगामी दिसम्बर से ही भैरहवा स्थित गौतमबुद्ध अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल संचालन में आ जाएगी । बिहीबार उक्त विमानस्थल में निरीक्षण भ्रमण करते हुए मन्त्री भट्टराई ने ऐसा दावा किया है । निरीक्षण भ्रमण के बाद आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा– ‘दिसम्बर ३० में ही जहाज अवतरण हो सके, इसी उद्देश्य के साथ विमानस्थल में भौतिक एवं प्राविधिक काम हो रहा है । यह मेरी हर दिन की सपना भी है । यहां के जनप्रतिनिधियों को भी यही सपना देखनी चाहिए ।’
मन्त्री पोखरेल का मानना है कि विश्व के लाखों बौद्धमार्गी, लुम्बनी और नेपाल भ्रमण वर्ष २०२० के साथ इस विमानस्थल का संबंध जुड़ा हुआ है । उन्होंने आगे कहा– ‘हम लोगों की चाहत दिसम्बर के भीतर इस विमानस्थल को संचालन में लाना है । कुछ लोग कहते हैं कि इस लक्ष्य को परिवर्तन किया जाए । लेकिन हम लोग नहीं मान रहे हैं । क्योंकि यह हमारी प्राथमिकता है ।’
मन्त्री भट्टराई ने यह भी दावा किया है कि पोखरा विमानस्थल में कोई भी समस्या नहीं है । उन्होंने यह भी दावा किया है कि सन् २०१९ के भीतर ही निजगढ विमानस्थल का शिलान्यास भी होनेवाला है ।

