रॉयल कैसीनो से जुआ खेलते हुये १० नेपाली गिरफ्तार ।
काठमांडू, २८ अक्टूबर: पुलिस ने राजधानी के दरबार मार्ग स्थित रॉयल कैसीनो से जुआ खेलत हुये एक औरत सहित १० नेपालीयों को गिरफ्तार किया है ।
मेट्रोपोलिटन पुलिस रेंज से सादे कपड़े मे खटाये गये पुलिस कर्मियों ने शनिवार की रात को जुआरीयों को रंगे हाथों पकड़ा ।
पुलिस ने उन से २१८९३ नकद रुपये जब्त किया है । गिरफ्तार किये गये मे सुदीप सिंह, 22,नुरबु तमांग 35, दिव्या खड़का 23, सम्राट विक्रम निरौला 24, बिजय थापा, 19, बाल बहादुर रावत 30, अमीर प्रधान 35, सूडान बुढाथोकी 22 और गंगा थापा 24, हैं ।

