Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में ‘भारत महोत्सव’

 

इण्डियन सीटीजन्स एसोसियन आफ नेपाल (आइकेन) ने भारतीय दुतावास के साथ मिलकर ७३ वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर १० अगस्त को भारत महोत्सव मनाया । जिसके मुख्य अतिथि महामहिम मन्जीव सिंह पुरी जी थे तथा प्रमुख अतिथि आईकेन का अध्यक्ष रवी पन्सारी जी थे । कार्यक्रम में भारतीय दूतावास के डीसीएम अजयकुमार, नेपाल एसबिआई बैंक के एमडी ए भटनागर, डीएवी स्कूल के चेयरमेन अनिल केडिया और अभिजीत हल्दार उपस्थित थे ।


कायक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्जवलन तथा भारतीय राष्ट्रगान के साथ हुआ । कार्यक्रम के शुरुवात में आईकेन का अध्यक्ष रवि पन्सारी जी ने स्वागत मन्तव्य देते हुये कहा कि भारत इस बार हर्षोल्लास के साथ ७३वां स्वतन्त्रता दिवस मना रहा है । उन्होंने कहा कि भारत की सफलता विश्व समक्ष एक उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत हो रहा है । फिलहाल जो भारत ने बहुत बडी सफलता हासिल की है वो चन्द्रयान तथा कश्मिर से धारा ३७० का हटना है ।

यह भी पढें   अपनी कमियों को तलाशना एवं उनका समाधान स्वयं में खोजना ही आत्मविकास का प्रथम सोपान : बिमल सर्राफ


भारतीय राजदूतावास के राजदुत महामहिम मन्जीव सिंह पुरी जी ने अपना शुभकामना मन्तव्य देते हुए आईकेन के अध्यक्ष रवि पन्सारी जी के साथ–साथ उनके टीम को धन्यवाद दिया ।
कार्यक्रम में दिल्ली से आये हुये विशेष जुगनी सुफी राक बैण्ड के द्वारा प्रत्यक्ष सांगीतिक प्रस्तुति की गई ।
इसके साथ–साथ डीएवी सुशील केडिया स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय तथा मोर्डन इण्डियन स्कूल के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुती दी, जो देशभक्तिपूर्ण भावों से ओतप्रोत था ।
दूसरी तरफ भोजन उत्सव भी मनाया गया, जिसमें आंगन, टीपटाप, मोतिमहल तथा सजन गोठ के व्यन्जनों का विशेष मेला लगाया गया था । जहां राजस्थानी, पंजावी तथा विभिन्न भारतीय परिकार ग्रहण कर उपस्थित लोग सन्तुष्ट हो रहे थे ।

यह भी पढें   भारत सरकार की वित्तीय सहायता से निर्मित नेपाल में सामुदायिक विकास परियोजना का उद्घाटन

 

 

कार्यक्रम को भीडियो में भी देखिए

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com