चुरियामाई में बस दुर्घटना, २९ घायल
रेयाज आलम, वीरगंज
१० अगस्त । मकवानपुर और बारा जिला स्थित सीमा क्षेत्र चुरियामाई में यात्रु बाहक बस दुर्घटना होने के कारण २९ यात्रु घायल हो गए हैं । बस चुरियामाई मन्दिर के पास में ही दुर्घटना हुई है । इलाका पुलिस कार्यालय सीमरा के प्रमुख पुलिस उपरीक्षक गोविन्द पुरी के अनुसार वीरगंज–पोखरा संचालित ना ४ ख ८२५८ नम्बर का उक्त बस चुरियामाई मन्दिर और ३ नम्बर पुल के बीच में दुर्घटना हुई है ।
दुर्घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए हेटौडा स्थित चुरेहिल अस्पताल पहुचाया गया है । सामान्य घायल यात्रु उपचार के बाद अपने घर लौट गए हैं, बांकी १५ यात्रु अस्पताल में उपचारत है ।

