राष्ट्रप्रमुख की भूमिका निष्पक्ष नहीं, राजधानी को वापस करना होगाः राणा
काठमांडू, ११ अगस्त । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (संयुक्त) के अध्यक्ष पशुपति शमशेर राणा ने कहा है कि नेपाल में राष्ट्रप्रमुख की भूमिका निष्पक्ष नहीं दिखाई दे रही है । उनका मानना है कि राष्ट्रप्रमुख में दलगत भावना हावी हो रही है । शनिबार रिपोटर्स क्लब द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष राणा ने कहा– ‘पार्टी के नेता राष्ट्रपति होने के कारण उनकी भूमिका स्पष्ट नहीं दिखाई दे रही है । नेपाल की राजसंस्था किसी भी पार्टी से आवद्ध नहीं है, उनसे ही सही अर्थ में राष्ट्र प्रमुख की भूमिका निर्वाह हो सकती है ।’

