Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ का नाम और राजधानी रखने के लिए प्रक्रिया शुरु

 

जनकपुरधाम, ११ अगस्त । प्रदेश नं. २ सरकार ने अपना प्रदेश का नाम और राजधानी रखने के लिए प्रक्रिया शुरु की है । प्रदेशसभा कार्य संचालन प्रथम संशोधन नियमावली ने प्रदेश का नाम और राधजानी संबंधी विषय में मार्ग प्रशस्त की है, जिसके चलते सभामुख सरोज यादव ने इसके संबंध में प्रक्रिया आगे बढाया है ।
अभी तक प्रदेश सरकार ने नाम और नामाकरण के संबंध में कोई भी प्रस्ताव नहीं लाया था, इसी बीच में प्रदेशसभा कार्य संचालन प्रथम संशोधन नियमावली ने इसके बारे में कुछ सहज परिस्थिति सिर्जना की है । संशोधिन प्रावधान के अनुसार अब प्रदेशसभा सदस्यों की ओर से नाम और राजधानी संबंधी प्रस्ताव पेश हो सकता है, इससे पहले तक मन्त्रिपरिषद् बैठक से पारित कर ही नाम और राजधानी संबंधी प्रस्ताव संसद् में पेश हो सकता था ।
नियमावली में संशोधन होने के बाद आज जल्द ही प्रदेश का नाम और राजधानी के संबंध में प्रस्ताव पेश होने जा रहा है । इसके लिए आज आइतबार ही सभामुख की ओर से प्रस्ताव दर्ता के लिए सूचना प्रकाशित होने जा रहा है, इसकी तैयारी प्रदेश २ संसद् सचिवाल ने की है । सूचना प्रकाशित होने के बाद प्रदेश सांसदों में से जो किसी से भी नाम और राजधानी प्रस्ताव हो सकता है । प्रस्तावित नाम और राजधानी प्रदेशसभा से दो तिहाई बहुमत में पारित होने के बाद ही उसको मान्यता मिलेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *