बकर इद के अवसर पर सोमवार प्रदेश २ में सार्वजनिक विदा
११ अगस्त, पर्सा ।
प्रदेश २ सरकार ने बकर इद के अवसर पर सोमवार सार्वजनिक विदा देने का निर्णय किया है । मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने श्रावण २७ गते सोमवार सार्वजनिक विदा की जानकारी देते हुये सभी में शुभकामना संदेश भी दिया है ।
शुभकामना सन्देश में उन्होंने कामना करते हुये कहा कि इद पर्व से प्रदेश २ के साथ ही देशभर भाइचारा, सुख और शान्ति की अभिवृद्धि हो ।
प्रदेश २ सरकार ने सार्वजनिक विदा देने का निर्णय लेने के बाद भी केन्द्र सरकार अभी तक विद सम्बन्धी निर्णय नहीं की है । गृह मन्त्रालय का प्रवक्ता रामकृष्ण सुवेदी ने बताया कि अभी तक विदा का निर्णय नहीं हुआ है ।

