Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पीएम माेदी ने अठारह साल में पहली बार ली छुट्टी, बेयर ग्रील्स के सामने खाेले जीवन के कई राज

 

आखिर इंतजार खत्म हुआ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डिस्कवरी के कार्यक्रम ManVsWild में बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल के खतरों का सामना करते नजर आए। इस कार्यक्रम का प्रसारण दुनिया के 180 देशों में किया गया। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बेयर ग्रिल्स के सामने अपने जीवन से जुड़े कई राज खोले। पीएम ने अपने बचपन के किस्से भी बेयर ग्रिल्स को सुनाए। मोदी ने यह भी कहा कि 18 वर्षों में यह मेरी पहली छुट्टी है।

यह भी पढें   सरकार की मनमानी पर कांग्रेस नहीं रहेगी चुप, गगन थापा ने 5 अहम मुद्दों पर दी चेतावनी

शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने प्रधानमंत्री के बचपन के बारे में जानना चाहा, इस पर पीएम मोदी ने बताया कि वे गुजरात में अपने माता-पिता समेत पूरे परिवार के साथ रहते थे। उनका बचपन गरीबी में बीता।

पीएम ने बताया कि उनके पास नहाने और कपड़े धोने के साबुन के भी पैसे नहीं होते थे। प्रधानमंत्री ने बताया कि सर्दियों में मैंने साबुन बनाने के लिए ओस की बूंदों का उपयोग किया क्योंकि हम एक वास्तविक साबुन का खर्च नहीं उठा सकते थे।

यह भी पढें   अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, प्रतिनिधि सभा और सीनेट में बहुमत मिलने का अनुमान

 

जब ग्रिल्स ने प्रधानमंत्री से कहा कि वे खुद को इतना मेंटेन किस तरह करते हैं तो पीएम ने कहा कि उन्हें बचपन से ही उन्हें साफ-सुथरा रहना पसंद है।
प्रधानमंत्री ने बेयर ग्रिल्स को यह भी बताया कि मैं गर्म कोयले को एक तांबे के बर्तन में रख लेता था। इसी से मैं अपने कपड़े इस्त्री करता था। प्रधानमंत्री कहा कि मेरा ध्यान हमेशा से विकास पर रहा है।

यह भी पढें   भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर किया भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन

पीएम मोदी ने कहा कि आपके साथ यह यात्रा 18 वर्षों में मेरी पहली छुट्टी है। मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि मैं कौन हूं। मैंने काम के अलावा कभी किसी और चीज की परवाह नहीं की। पद मेरे लिए मायने नहीं रखता।

वेवदुनिया से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com