Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज एक बार फिर दहशत में, घंटाघर के पास बम विस्फाेट

 

वीरगंज

प्रदेश नम्बर दाे के पर्सा जिला के वीरगंज में  फिर एक विस्फाेट हुआ है । हालाँकि जिला प्रहरी कार्ालय ने कहा है कि यह एक पटाखा विस्फाेट था । महानगरपालिका के तरकारी बाजार मे‌ बीती शाम करीब ८ बजे बम विस्फाेट हाेने की बात स्थानीय बता रहे हैं किन्तु प्रहरी इसे पटाखा विस्फाेट की बात ही कह रहे हैं । इस विस्फाेट में दाे लाेग घायल हुए थे जिनका उपचार हाे रहा है और इनकी हालत सामान्य है । बीरगंज के मूल चाैक घन्टाघर से उत्तर की ओर स्थित तरकारी बाजार में यह विस्फाेट हुआ था जिसमें दाे लाेग सामान्य घायल हुए थे । इससे पहले वीरगंज के बिरता बाजार में पिछले सप्ताह बम विस्फाेट हुआ था जिसमें एक भारतीय नागरिक के साथ ही तीन और लाेग घायल हुए थे ।

यह भी पढें   मौसम अपडेट: आज देशभर कैसा रहेगा मौसम ?

लगातार विस्फाेट के कारण वीरगंज के नागरिकाें में त्रास फैला हुआ है । पर्सा के डीएसपी एवम् प्रहरी प्रवक्ता अनन्त राम शर्मा के अनुसार उक्त घटना का अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com