Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मौजूदा सरकार ही चुनाव का आयोजन करेगा : सत्तारूढ़ गठबंधन का फैसला

 

सत्ताधारी गठबंधन व्दारा बुधवार की सुबह प्रधानमंत्री की सरकारी निवास पर आयोजित एक बैठक में फैसला किया है कि अगर राजनीतिक गतिरोध अन्त नही हुआ और विपक्षीयों के साथ आम सहमति कायम नही हुयी तो वर्तमान सरकार में ही अगामी निर्वाचन तक के लिये कैबिनेट का विस्तार किया जायेगा । एमाओवादी के अध्यक्ष प्रचण्ड के नेतृत्व वाली संयुक्त लोकतान्त्रिक गणतान्त्रिक मोर्चा ने सहमतीय सरकार गठन, संविधानसभा पुनःस्थापना या नयाँ निर्वाचन सम्बन्धित विषय पर विपक्षी दलों के साथ निर्णायक वार्ता करने का फैसला किया है ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप - २ बार का विश्व विजेता फ्रांस को हराकर स्पेन ने किया फाइनल में प्रवेश

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुये मधेसी जनाधिकार फोरम लोकतांत्रिक के महासचिव जितेंद्र देव ने कहा कि यदी  विपक्षी दलों संविधानसभा पुनर्जीवित करने को तैयार नहीं होते तो सत्तारूढ़ गठबंधन ने फैसला किया है कि मौजूदा सरकार ही अगले चुनाव का आयोजन करेगा ।
वैठक मे विपक्षी दलों के सहमति से पूर्ण बजेट लाने का भी निर्णय किया गया । पूर्ण बजेट लाने के लिये अगर  विपक्षी दलों के साथ सहमति नही हो सकी ऐसी अवस्था मे भी दीपावली के बाद   पूर्ण बजेट ही पेश करने के लिये सरकार को निर्देसन दिया गया ।

यह भी पढें   जीवन यात्रा एक मंडी है, जहाँ हर क्षण कर्मों का व्यापार होता है : बिमल सर्राफ

गठवन्धन व्दारा कल्ह विहीवार को विपक्षी दलों के साथ बातचित होगी । गठवन्धन का वैठक शुक्रवार को फिर वैठेगी।
प्रतिपक्षी दलों व्दारा प्रधानमन्त्री के  राजीनामा नही दिये जाने तक वार्ता मे नही वैठने के फैसला के बाद सत्तारुढ दल का वैठक आज आयोजित किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *