Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले के चाय-पान मे सहमति की प्रतिवद्धता ।

 

काठमाडौ, १४ कार्तिक । स्वर्गीय अध्यक्ष मनमोहन अधिकारी व्दारा सुरु किया गया परम्परा को निरन्तरता देते हुये नेकपा एमाले ने आज राजधानी मे चाय-पान के साथ-साथ सुभकामना आदान प्रदान का कार्यक्रम रखा था ।
कार्यक्रम मे प्रधानमन्त्री, सभी दल के शिर्ष नेतागण, विदेशी नियोग के कुटनीतिक सहित सभी पक्ष के गण्यमान व्यक्ति की  उपस्थिति थी । इस अवसर पर नेताओं ने सहमति कायम करने के विषय पर भी अनौपचारिक बातचित किया।
पत्रकारों से सक्षिप्त बातचित करते हुये एमाले अध्यक्ष झलनाथ खनाल ने कहा कि चायपान कार्यक्रम से सहमति का वातावरण आसान हो गया है तथा अभि के स्थिति मे सहमति के आलावा दुसरा कोइ विकल्प नही है । उन्होने प्रतिबद्धता ब्यक्त करते हुये कहा कि–सहमति का बातावरण बना है और अब सहमति अवश्य होगा।
एकीकृत नेकपा माओवादी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ने कहा कि विहिवार से लगातार विचार विमर्ष जारी रहेगा और सहमति कायम कर के छोडेगें ।
नेपाली काग्रेस के सभापति सुशिल कोइराला ने कहा कि  सहमति के  बातावरण निर्माण मे सभी को लगना चहिये तथा किसी को भी बाधक नही बनना चहिये । उन्होने सभी को दलगत स्वार्थ से उपर उठकर सहमति निर्माण मे मदत करने चहिये ।
प्रधानमन्त्री डा बाबुराम भट्टराई ने कहा कि सहमति मे वे बाधक नही बनेगें तथा वे पुर्ण सहयोग करेगें । गौर तलव है कि प्रधानमन्त्री को निमन्त्रण नही दिया गया था तब भी वे ऊदार ह्रदय लेकर चायपान मे पहुचे थे ।
नेकपा एमाले के बरिष्ठ नेता माधवकुमार नेपाल ने कहा कि आज से सहमति का बातावरण निर्माण होने लगा है । उन्होने कहा कि उनके व्दारा रखा गया सहमति के सात बुँदा प्रस्ताव पर माओवादी और मधेसी मोर्चा ने  सहमति जता दिया है तथा काग्रेस का सहमति होने के बाद सहमति बन जायेगा ।
नेकपा–माओवादी के अध्यक्ष मोहन बैद्य और एमाओवादी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल के वीच भी चाय-पान के बाद काना फुसी तथा अनौपचारिक बातचित हुइ थी।
भारतीय राजदुत जयन्त प्रसाद ने भी एमाले केबरिष्ठ  नेता माधवकुमार नेपाल से मिलकर आज के शिर्ष बैठक मे राखा गया सात बुँदा प्रस्ताव के लिये उनहे धन्यबाद दिया तथा अपनी ओर से भरपुर सहयोग करने का अश्वासन भी दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *