बजट पर राजनीति करके देश को अनिर्णय की स्थिती मे नहीं रखा जा सकता : महंत ठाकुर
काठमांडू, २९ अक्टूबर । तीन महिने पहले लाया गया अग्रिम बजट समय सीमा १५ दिन बाद नवंबर में समाप्त हो रहा है । सरकार पूर्ण बजट लाने की तैयारी तेज कर दी है ।इस तैयारी के दौरान प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई ने सोमवार को सत्तारूढ़ दलों के साथ विमर्श किया ।
UCPN (माओवादी) और संयुक्त लोकतांत्रिक मधेशी मोर्चा (SLMM) के नेताओं के साथ सरकार की बैठक के दौरान नेताओं ने सरकार व्दारा पूर्ण बजट लाने के लिए विचार विमर्ष किया । देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है इसे रोकने के लिये पूर्ण बजट लाने की तैयारी हो रही है यह बात तराई मधेश लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष महंत ठाकुर ने बताया । राष्ट्रपति व्दारा सहमति मे लाया गया बजेट अध्यादेश मात्र स्वीकृत करने के प्रसङ्ग पर तमलोपा अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि नागरिक की आवश्यकता क्या है यह विषय ज्यादा महत्वपूर्ण है हामी ने इसी विषय पर विचार विमर्ष किया है ।
उन्होंने कहा कि बजट पर राजनीति करके देश को अनिर्णय की बंधक नहीं रखा जा सकता ।
दूसरी ओर विपक्षी दलों व्दारा बाबूराम भट्टराई के नेतृत्व वाली सरकार को पूर्ण बजट लाने से रोकने पर तुली हुई हैं ।

