Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मनमोहन सरकार का चेहरा बदला, 22 मंत्रियों ने ली शपथ

 

नई दिल्ली ।यूपीए-2 सरकार का चेहरा बदल गया है। बदलाव के तहत कुल 22 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें 7 कैबिनेट मंत्री, 2 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 13 राज्य मंत्री शामिल हैं।

मनमोहन सिंह की नई टीम में आंध प्रदेश से सबसे अधिक 6 मंत्रियों को जगह दी गई है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में के. रहमान खान को शपथ दिलाई। रहमान खान कर्नाटक से सांसद हैं।

इसके बाद दिनशा पटेल, अजय माकन, एमएम पल्लम राजू, अश्विनी कुमार, हरीश रावत और चंद्रेश कुमारी कटोच को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई।

आंध्र प्रदेश से सांसद और फिल्म अभिनेता चिरंजीवी और मनीष तिवारी को स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया गया है। शशि थरूर की भी बतौर राज्य मंत्री मंत्रिपरिषद में वापसी हुई है। माना जा रहा है कि यह फेरबदल वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव का संभवत: अंतिम फेरबदल है।

यह भी पढें   पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्यों में वृद्धि

चुनावी मौसम और आए दिन लगते भ्रष्टाचार के आरोपों से परेशान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार रविवार को अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया। विवादों से घिरे होने के बावजूद सलमान खुर्शीद नए विदेश मंत्री बनाए गए हैं जबकि अश्विनी कुमार को कानून मंत्री बनाया गया है। भ्रष्‍टाचार के आरोपों से घिरे पूर्व कानून मंत्री खुर्शीद हिमाचल से ताल्‍लुक रखने वाले दिग्‍गज कांग्रेसी नेता आनंद शर्मा पर भारी पड़े हैं। इससे पहले शर्मा को विदेश मंत्रालय दिए जाने की अटकलें थीं।

पवन कुमार बंसल को रेल मंत्री बनाया गया है। एम. वीरप्‍पा मोइली नए पेट्रोलियम मंत्री बनाए गए हैं। इससे पहले यह मंत्रालय जयपाल रेड्डी के पास था जिन्‍हें अब साइंस एंड टेक्‍नोलॉजी और अर्थ साइंसेज मिनिस्‍ट्री का जिम्‍मा सौंपा गया है। राज्‍य मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को बिजली मंत्रालय का स्‍वतंत्र प्रभार जबकि सचिन पायलट को कॉरपोरेट अफेयर्स का स्‍वतंत्र प्रभार दिया गया है।

यह भी पढें   लहान में लागू कर्फ्यू हटा,गोलबाजार में अभी भी जारी

राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को 22 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें 17 नए चेहरे शामिल हैं। राष्‍ट्रपति भवन के अशोका हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम, सोनिया गांधी सहित सत्‍ता-पक्ष और विपक्ष के तमाम नेता मौजूद थे लेकिन दो दिन पहले विदेश मंत्री के पद से इस्‍तीफा देने वाले एस एम कृष्‍णा समारोह में नहीं दिखे। पांच  सांसदों ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली जबकि 15 ने राज्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इनमें दो ने स्‍वतंत्र प्रभार वाले राज्‍यमंत्री के तौर पर पर शपथ ली।
यूपीए सरकार में व्यापक फेरबदल से पहले विदेश मंत्री कृष्णा समेत सात मंत्रियों ने इस्तीफा (पढ़ें: मंत्रियों ने क्‍यों दिए इस्‍तीफे?) दे दिया। इससे साफ हो गया कि फेरबदल बड़े स्तर पर होगा। अब संगठन में भी बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी है। कैबिनेट में फेरबदल के तहत मनमोहन सिंह 17 नए चेहरों के साथ 2014 के आम चुनाव तक नई पारी खेलने के लिए तैयार हैं। उनकी टीम में कई पुराने चेहरों का महत्व कायम रखा गया है, वहीं कई अन्य के मंत्रालयों पर गाज गिर गई है। पीएम की कैबिनेट में शामिल किए गए नए मंत्रियों में सबसे अधिक दक्षिण भारत से हैं।

यह भी पढें   जनकपुरधाम का जनजीवन सामान्य, कर्फ्यू हटाया गया

कैबिनेट मंत्री

के. रहमान खान
दिनशा पटेल
अजय माकन
चंद्रेश कुमारी कटोच
एमएम पल्लम राजू
अश्विन कुमार
हरीश रावत

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

मनीष तिवारी
चिरंजीवी

राज्य मंत्री

शशि थरूर, के.सुरेश, तारिक अनवर, के सूर्यप्रकाश रेड्डी, रानी नराह, अधीर रंजन चौधरी, अबू हासिम खान चौधरी, एस. सत्यनारायण, निनांग एरिंग, दीपादास मुंशी, पी. बलराम नायक, कृपा रानी किल्ली, लाल चंद कटारिया।
Share

अपनी राय दें

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com