Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेका अध्यक्ष कोइराला ने दहाल द्वारा पेश किया गया प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया

 

काठमांडू: नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील कोइराला ने शनिवार को माओवादी अध्यक्ष  पुष्प कमल दहाल द्वारा पेश किया गया प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है ।
पूर्व प्रधानमंत्री दहाल आज महाराजगंज में कोइराला के निवास पर आयोजित बैठक के दौरान यह प्रस्ताव रखा था ।
इस अवसर पर नेकां अध्यक्ष कोइराला ने कहा, “अध्यक्ष दहाल के प्रस्ताव में कोई विश्वसनीय आधार नही है, इसलिए इसपर विश्वास नहीं किया जा सकता” उन्होंने कहा कि अध्यक्ष दहाल अपने वादे को कइवार उल्लंघन करचुके हैं और नवीनतम प्रस्ताव में विश्वास का कोई आधार नहीं दिख रहा है।
यह पता चला है कि यह बैठक  कैसे मौजूदा संवैधानिक और राजनीतिक बाधाओं को समाप्त किया जाय इसलिये आयोजित किया गया था।

यह भी पढें   रक्षा बम ने बालेन शाह और रवि लामिछाने से पूछे सवाल

बैठक के दौरान दो प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने दीपावली से पहले राजनीतिक तरीके से आम सहमति की मांग पर गंभीर वार्ता की थी ।
कोइराला ने इस बात को दोहराया कि नेपाली कांग्रेस के संविधान सभा के पुनरुद्धार के बजाय ताजा चुनाव के समर्थन में है । उन्होंने कहा कि”संविधान सभा या संसद की पुर्नबहाली सभी नेपाली कांग्रेस के नेताओं को स्वीकार्य नहीं है” ।
कोइराला ने माओवादीअध्यक्ष के साथ वार्ता के बाद मीडिया के लोगों को बताया कि चुनाव मे जाने के लिये यह आवश्यक है कि इस सरकार को भंग किया जाना चाहिए और एक नई आम सहमति की सरकार का गठन किया जाना चहये । सुत्र के अनुसार आज के बैठक मे प्रचण्ड व्दारा किया गया प्रस्ताव एमाले और काग्रेस व्दारा अस्वीकृत किये जाने के बाद चुनाव मे जाने का विकल्प खुल्ला रखकर आगे बातचित के लिये दहाल राजी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *