Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिपावली के पुर्व गतिरोध अन्त करने पर विचार – विमर्श : दहाल

 

काठमांडू, २७ अक्टूबर -। माओवादी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल ने देश को संकट से बाहर निकालने के लिये विपक्षी दलों के साथ बातचीत को तेज कर दिया है । दहाल ने शनिवार को सीपीएन – यूएमएल के अध्यक्ष से मुलाकात की ।
सिहंदरबार स्थित शांति मंत्रालय में यूएमएल के अध्यक्ष झलनाथ खनाल के साथ आयोजित बैठक के दौरान दहाल ने खनाल को तीन विकल्पों के साथ लिखित प्रस्ताव पेश किया ।

अपने प्रस्ताव में दहाल ने संविधान सभा को पुनर्जीवित करके और पुरानी मुद्दों पर सहमत होकर नए संविधान को लागू करने की बात दोहराया है । उन्होंने कहा कि सीए के माध्यम से एक नए संविधान के लागू होने के बाद ही उनकी पार्टी नेकां नेतृत्व वाली सरकार को स्वीकार करेगी । दहाल ने अगर इन मुद्दों पर सहमति नहीं बनी तो ताजा चुनाव कराने का भी प्रस्ताव किया है । उन्होंने आगे अंतरिम संविधान और एक बड़े राजनीतिक समझौते के आधार पर अध्यादेश के माध्यम से चुनावी कानूनों में संशोधन का भी सुझाव दिया है ।

यह भी पढें   नेपाल की प्रतिनिधि सभा की बैठक एक बार फिर स्थगित

दहाल ने कहा कि हम सभी दिपावली के पुर्व गतिरोध अन्त करने पर विचार – विमर्श के रहे हैं । विचार – विमर्श ताजा चुनाव की घोषणा करने पर वा संविधान पर आम सहमति बना कर सीए को पुनर्जीवित करने पर दोनो पर चल रहा है ।  उन्होंने कहा कि दोनों प्रस्तावों का ५०-५० प्रतिशत संभावना है ।
जवाब में खनाल ने कहा कि चुनाव के लिए राष्ट्रीय आम सहमति की सरकार सबसे अच्छा विकल्प  है ।
दहाल ने यूएमएल के वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल से भी मुलाकात की ।
दहाल ने राष्ट्रपति राम बरण यादव से भी भेट कर केशुक्रवार को  एक “राजनीतिक” रोडमैप प्रस्तुत किया था, तथा  राजनीतिक और संवैधानिक गतिरोध को समाप्त करने में समर्थन की मांग मांग किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *