Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा के कलिकामाई गा.पा में मुक्ति पटेल के दबिला (हथियार) प्रहार से पत्नी की हत्या

 
रेयाज आलम , बीरगंज, श्रवण ३१गते शुक्रवार  | पर्सा के कलिकामाई गांवपालिका के वड़ा न. ५ बिरंचीवर्वा के सेमरा टोल में पति द्वारा पत्नी की हत्या। रामकिसुन पटेल का लड़का ३५ वर्षीय मुक्ति पटेल और उसकी पत्नी संगीता देवी कुर्मिन में सामान्य झगड़ा हो रहा था, जिसमे आक्रोशित होकर मुक्ति पटेल ने संगीता देवी के गर्दन पर दो बार दबिला का प्रहार किया जिससे संगीता देवी की मृत्यु हो गइ।  संगीता देवी के मृत्यु होने पर मुक्ति पटेल दबिला घर में ही छोड़कर फरार हो गया।
घटना की जानकारी लगते की पोखरिया के इंस्पेक्टर चंद्र कुमार सिंह घटना स्थल पहुंच कर छानबीन शुरू कर दिए है, प्रहरी ने हत्या में प्रयोग हुए दबीला को बरामद कर लिया है। आवश्यक कार्यवाही पूरी करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ये घटना शाम के ५.३० बजे की है।
पोखरिया के इंस्पेक्टर चंद्र कुमार सिंह ने कहा की मुक्ति पटेल की खोज तलाश जारी है, उसे किसी भी तरह पकड़ा जाएगा, अगर कही किसी ने संरक्षण दिया तो उसे भी बक्शा नहीं जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *