Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा से एक अभियुक्त फरार

 

१६ अगस्त, जनकपुर– जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा से एक अभियुक्त फरार हो गया है । प्रहरी के चौकन्ना निगरानी तथा चुस्त दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के बाबजुद भी को जनकपुर स्थित प्रहरी कार्यालय से करणी आरोपित अभियुक्त फरार हो गया है । इस घटना से प्रहरी के ऊपर ही शंका किया जा रहा है ।
जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा से जबरदस्ती करणी मुद्दा का सजा भोग रहे सिरहा का २० वर्ष का राममणि यादव फरार हो गया है ।
जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा ने बताया कि कल गुरुवार को बयान के लिये जिप्रका धनुषा अन्तर्गत अपराध अनुसन्धान शाखा में ले जाते हुये क्रम में यादव फरार हुआ है । उसको जबदस्ती करणी के अभियोग में हिरासत में रखा गया था ।
जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा का प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक शेखर खनाल ने जानकारी दिया कि प्रहरी के निगरानी में बयान के लिये अपराध अनुसन्धान शाखा ले जाते हुये क्रम में मौका तलाशकर यादव फरार हुआ है ।
प्रहरी ने बताया कि फरार यादव का खोजी कार्य जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com