Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत नाजुक

 

नौ अगस्त से एम्स में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का हाल जानने के लिए शुक्रवार देर रात भाजपा के कई आला नेता एम्स पहुंचे। इनसे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी एम्स जाकर जेटली का हाल जाना। शनिवार को फिर एक बार जेटली का हाल जानने के लिए गृहमंत्री अमित शाह एम्स पहुचेंगे।
गौरतलब है कि अरुण जेटली इस वक्त आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। रात करीब 10.30 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जेटली से मिलने एम्स पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी जेटली से मिलने के वास्ते एम्स गए थे।
सूत्रों के अनुसार जेटली के फेफड़ों में पानी जमा हो रहा है, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। बताया तो यह भी जा रहा है कि बार-बार उनके फेफड़ों से पानी निकाला जा रहा है लेकिन उनमें फिर से पानी जमा हो रहा है।

यह भी पढें   मतलबी इंसान और धूल में फर्क नहीं, दोनों हवा का रुख देखकर बदलते हैं : बिमल सरार्फ

बीते शुक्रवार को एम्स की ओर से जो बयान जारी हुआ था उसके मुताबिक जेटली को हेमोडायनैमिकली स्टेबल बताया गया था। इसका मतलब है कि उनका ब्लड प्रेशर और पल्स रेट ठीक से काम कर रही है। हालांकि पिछले शुक्रवार के बाद से एम्स की तरफ से कोई बयान जारी नहीं हुआ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com