Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नम्बर दाे के मुख्यमंत्री लालबाबु राउत द्वारा जानकी मंदिर साैन्दर्यीकरण कार्य निरीक्षण

 

जनकपुरधाम :१७ अगस्त

 प्रदेश–२ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने जानकी मन्दिर में हाे रहे सौन्दर्यीकरण का अनुगमन किया है।

शनिबार सुबह जानकी मन्दिर पहुँचे राउत ने सौन्दर्यीकरण के विषय में  जानकी मन्दिर के महन्थ राम तपेश्वर दास वैष्णव और छोटे महन्थ राम रोशन दास वैष्णव के साथ बातचीत की और जानकारी ली । प्रदेश सरकार के आठ करोड के निवेश में जारी सौन्दर्यीकरण के कार्य प्रगति काे देखने के लिए मुख्यमंत्री के साथ मुख्य न्यायाधिवक्ता दीपेन्द्र झा भी जानकी मन्दिर पहुँचे थे।

यह भी पढें   कुलमान घिसिंग की चेतावनी: 'जेनजी आंदोलन का बलिदान इतिहास मात्र नहीं बनना चाहिए'

मुख्यमन्त्री राउत ने मन्दिर के अधिक सौन्दर्यीकरण के लिए विवाह मण्डप काे रामायणकालीन प्राचिन शैली में पुनर्निर्माण तथा जानकी मन्दिर विवाहमण्डप, अरगज्जा सर, तेलहा मरहासहित के गुरु योजना निर्माण कर एकद्वार प्रणाली वारा काम आगे  बढाने की प्रतिवद्धता व्यक्त की यह जानकारी मन्दिर श्रोत ने दी ।

महन्थ के साथ मुलाकात में इस आर्थिक वर्ष में भी  १०  करोड ज्यादा रकम जानकी मन्दिर सौन्दर्यीकरण में प्रदेश सरकार ने निवेश करने की योजना बनाई है ।

यह भी पढें   नेपाल इंवेस्टमेंट मेगा बैंक के अध्यक्ष पृथ्वीबहादुर पाँडे को जमानत पर रिहा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com