सप्तरी में जीप दुर्घटना में एक की माैत अन्य चार घायल
रुपन्देही के तित्तलोतमा नगरपालिका से सुबह खुली गाडी सप्तरी जिला में दुर्घटनाग्रस्त हाे गई जिसमें एक की माैत और चार घायल हाे गए हैं ।
सप्तरी जिला के प्रहरी प्रमुख एसपी मनोजकुमार यादव के अनुसार तिलोत्तमा नगरपालिका के बा १६ च २२३५ नम्वर के पिकअप बलेरो जीप सप्तरी के कन्चनपुर नगरपालिका वडा नम्वर ११ बक्साहचोक में दुर्घटनाग्रस्त हाे गई जिसमें पत्रकार डायल्सन अधिकारी का निधन हाे गया । घायलाें का विराटनगर उपचार के लिए ले जाया गया है ।
दुर्घटना में वडाध्यक्षद्वय सोहन चौधरी, तामानाथा पाण्डे और व्यापार संघ के अध्यक्ष जेपी कँडेल घायल हाे गए हैं ।

