नेपाल भारत महिला मैत्री समाज द्वारा भारत के ७३वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामना आदान प्रदान कार्यक्रम

भारत के ७३वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काठमाण्डौ में नेपाल भारत महिला मैत्री समाज द्वारा शुभकामना आदान प्रदान कार्यक्रम संचालन किया गया । संस्था के अध्यक्ष एवं वर्तमान संघीय सांसद चन्दा चौधरी के अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नेपाल के प्रतिनिधि सभा के सभामुख सम्मानीय कृष्ण बहादुर महरा की प्रमुख अतिथि थे वहीं नेपाल के लिए भारत के राजदुत महामहिम मंजिव सिंह पुरी बतौर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे । कार्यक्रम मे विभिन्न राजनीतिक दल से निर्वाचित प्रतिनिधि सभा और राज्यसभा के सदस्य लगायत सुरक्षा निकाय के उच्च तह के कर्मचारी की सहभागिता थी । बिजनेस समुदाय के लोग एवं नेपाल सरकार के कर्मचारी वर्ग की भी उपस्थिती रही ।
स्थापना काल २०१३ से ही महिला मैत्री समाज द्वारा भारत के स्वतन्त्रता दिवस पर कार्यक्रम होता आ रहा है । शुभकामना आदान प्रदान मे संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि कैसे भारत मे जब स्वतन्त्रता की लडाई चल रही थी उस वक्त नेपाल के नेताओं की तरफ से भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम को सफल बनाने मे एक अहम भुमिका खेली गई थी । साथ ही उन्होंने बताया कि नेपाल भारत का सम्बन्ध ऐसा अनोखा है जिसको कोई चाह के भी बिगाड नही सकता । अगर नेपाल और भारत के बीच और भी बेहतर समझदारी के साथ दोनों देशों के युवा और महिला को सशक्त बनाने के लिए कोई सार्थक परियोजना लागु किया जाएगा दोनाें देश के तरक्की की रफतार और भी तेज गति से बढ सकता है । उनका कहना था कि नेपाल भारत महिला मैत्री समाज सदैब तत्पर रहता है कि दोनों देश का सम्बन्ध कैसे मजबूत रहे और भारत नेपाल के बीच रहे बेटी रोटी का सम्बन्ध को कैसे रोजी रोटी के सम्बन्ध मे तबदिल किया जा सकता है इस पे मैत्री समाज बारीकी से अध्यन करती है और काम भी ।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि भारत के लिए नेपाली राजदूत मंजिव सिंह पुरी ने बताया कि नेपाल के समग्र विकाश और आर्थिक प्रगति की कामना भारतीय सरकार की है । और आगे भी रहेगी । नेपाल के विकाश के लिए भारत हर सम्भव सहयोग करने को तत्पर है । तुलनात्मक हिसाब से महिलाओ को नेपाल मे प्राप्त हो रहे अवसर को ले कर उन्होंने प्रशंसा भी की थी । उनका कहना यह भी था कि नेपाल और भारत का सम्बन्ध कोई नया सम्बन्ध नही है यह सम्बन्ध हजारो वर्ष पुराना है और अटुट भी । 
शुभकामना आदान प्रदान कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नेपाल के संघीय संसद के सम्मानीय सभामुख कृष्ण बहादुर महरा ने भारत सरकार के प्रतिनिधी राजदुत पुरी के मार्फत से भारतीय नागरिक को ७३वेँ स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर बधाई ज्ञापन किया और कहा कि भारत नेपाल के अटूट रिश्ते को हमे अच्छे से संजोते हुवे अब दोनो देशों के आर्थिक प्रगति को अपना साझा लक्ष्य बनाकर आगे बढना होगा । 
कार्यक्रम मे सहभागी नेपाल के उच्च व्यक्तित्व वर्ग ने सामुहिक रुप मे भारतीय नागरिक को स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामना ब्यक्त किया था ।






