Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार प्रजातन्त्र समाप्त करने की दिशा में अग्रसरः देउवा

 

बुटवल, २० अगस्त । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति एवं पूर्व प्रधानमन्त्री शेर बहादुर देउवा ने दावा किया है कि वर्तमान सरकार प्रजातन्त्र समाप्त करने की दिशा में अग्रसर है । नेपाली कांग्रेस केन्द्रीय अनुसंधान तथा प्रशिक्षण प्रतिष्ठान द्वारा सोमबार आयोजित प्रदेश नं. ५ स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को उद्घाटन करते हुए सभापति देउवा ने इस तरह का दावा की है । उनका मानना है कि वर्तमान सरकार प्रजातान्त्रिक मूल्य–मान्यता के अनुसार संचालित नहीं है ।
सभापति देउवा ने कहा कि प्रजातान्त्रिक मूल्य मान्यता के विपरित संचालित वर्तमान सरकार के विरुद्ध आन्दोलन करने की जरुरत है । उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत मानव अधिकार, मीडिया काउन्सिल संबंधी विधेयक प्रजातान्त्रिक मूल्य–मान्यता के विरुद्ध है, अगर उक्त विधेयक पास की जाएगी तो वैधानिक रुप में ही प्रजातन्त्र समाप्त हो जाएगी ।
पार्टी की आन्तरिक विषयों में बोलते हुए सभापति देउवा ने कहा है कि चुनाव के समय में अन्तरघात करनेवालों को पार्टी की ओर से कारवाही होकर रहेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com