बीरगंज-पोखरिया सड़क में मोटरसाइकिल दुर्घटना, प्रहरी की सक्रियता से बची जान
रेयाज आलम ,बीरगंज, भाद्र ४ गते बुधवार । बीरगंज-पोखरिया सड़क में मोटरसाइकिल दुर्घटना हुआ है। दो मोटरसाइकिल के लड़ने से दुर्घटना हुई। दुर्घटना बजाज पल्सर और बजाज डिस्कभर मोटरसाइकिल से हुई। दोनों मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रहे थे। घटना स्थल पर तुरंत इलाका प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरीक्षक चंद्र कुमार सिंह पहुंच कर घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजे। प्रहरी निरीक्षक चंद्र कुमार सिंह ने बताया की मोटरसाइकिल न. ना.६ प २८४७ और भे १ प १३१९ के मोटरसाइकिल से दुर्घटना हुई है।
दुर्घटना में ३० वर्षीय राहुल दास जो बारा के फेटा न.पा.वड़ा न. १ का है,गंभीर चोट लगी है, जिसका इलाज न्यूरो हॉस्पिटल बीरगंज में हो रहा है। अन्य घायल में पोखरिया न.पा.के वड़ा न. ६ सिरिसिया टोल का ३५ वर्षीय जहाँगीर मिया अंसारी और बीरगंज म.न.पा. वड़ा न.२४ का ३० वर्षीय बिटू पटेल है। दुर्घटना मंगलवार शाम ५ बजे बीरगंज-पोखरिया सड़क खंड बैरिया के पास हुई है।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल बहुत तेजी में चला रहे थे। प्रहरी की सक्रियता से जान की रक्षा हुई और बड़ा हादसा टल गया। दोनों मोटरसाइकिल इलाका प्रहरी कार्यालय पोखरिया के नियंत्रण में है।

