Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ISRO की बड़ी कामयाबी, चन्द्रमा की कक्षा में पहुंचा Chandrayaan 2

 

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने अंतरिक्ष की दुनिया में भारत को और बड़ी कामयाबी दिला दी जब Chandrayaan 2 को चन्द्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचा दिया। यह अभियान ISRO के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था।
समाचार चैनलों की खबरों के मुताबिक अनुसार भारतीय समायनुसार सुबह 9.02 मिनट पर Chandrayaan 2 ने चन्द्रमा की कक्षा में प्रवेश कर लिया। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के अध्यक्ष के सिवन आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

यह भी पढें   सही को सही और गलत को गलत कहना ही जीवन की सच्ची पहचान : बिमल सरार्फ

यान के चांद की कक्षा में प्रवेश कर जाने के बाद 2 सितंबर को यह अपने साथ ले जाए गए लैंडर विक्रम को छोड़ देगा। इसके बाद विक्रम लैंडर चांद के 2 चक्कर काटने के बाद 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा।

चन्द्रमा की सतह पर सॉफ्ट सिर्फ चंद्रयान-2 के लिए ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिकों के लिए भी परीक्षा की घड़ी होगी। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसरो से Chandrayaan 2 की चन्द्रमा पर लैंडिंग को देखेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com