Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल और भारतीय क्षेत्र में अपराध नियन्त्रण

 

बिराटनगर,बरुनमाला मिश्रा ।अब भारतीय क्षेत्र में अपराध कर नेपाल तथा नेपाल मे अपराध कर भारतीय क्षेत्र में धापनेवालों अपराधी का खैड़ नही। गुरूवार को बथनाहा सिथत एसएसबी मुख्यालय ने नेपाल के मोरंग, सुनसरी के जिलाधिकारी, एसपी, डीएसपी, आम्र्स फोर्स के एसपी के मौजूदगी में एैसे असमाजिक तत्व पर अंकुश लगाने की सहमती बनी। दोनों देशों के बीच सीमावर्ती जिला के जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान के बीच अपराधिक क्रियाकलाप रोकने के उददेश्य से अपराधी का फोटो आदान प्रदान कर कड़ा कार्रवार्इ का निर्णय लिया गया। बैठक का नेतृत्व अररिया के जिलाधिकारी एम सरवनन कर रहे थे। अपराधिक क्रियाकलाप रोकने के अलावा नोमैन्स लेंड मे अतिक्रमण रोकने हेतु संयुक्त अभियान, मादक पदार्थ तस्करी, मानव तस्करी, पिलर का मरम्मत, नोटों का अवैध तस्करी आदि पर संयुक्त रूप से अंकुश लगाने सूचना आदान प्रदान का अपराधिक क्रियाकलाप रोनके पर सहमती बनी। बैठक में भारतीय क्षेत्र से अररिया के जिलाधिकारी के अलावा एसएसबी कमांडेंट, कस्टम अधिकारी, स्थानीय पुलिस, रेलवे अधिकारी, नापी विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

यह भी पढें   बाढ़ ने छीन लिया बचपन: रसुवा में भाई-बहनों और अपनों की तलाश में भटक रहे बच्चे

टैकर तथा बार्इक के टक्कर

विराटनगर के आयल निगम के समीप शुक्रवार को तेल टैकर तथा बार्इक के टक्कर में बाइक सवार विराटनगर 18 निवासी 21 वर्षीय सुमित यादव तथा अनित यादव का मृत्यु हो गया वहीं 20 वर्षीय सुनिल यादव गंभीर रूप से घायल हुए है जिसका उपचार विराट नर्सिंग होम अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के मैनेजर पुष्प विक्रम वस्नेत ने बताया कि घायल खतरे से बाहर है। मोरंग पुलिस टैकर चालक अमजत शेख सहित टैंकर व बाइक को कब्जे में ले अनुसंधान शुरू कर दी है। मोरंग पुलिस ने बताया कि मृतक व घायल तीनों एक ही बाइक पर सवार थे।

यह भी पढें   चिलिमे टनल रेस्क्यूः भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव का अपडेट, भारत–नेपाल की संयुक्त टीम कर रही है निरंतर प्रगति

धरान वार्ड नंबर 15 सिथत नरमाया रार्इ के घर विधुत सर्ट होने से लगी आग ने एक लाख रूपये मुल्य बराबर के समान जलकर नष्ट हो गया। घटना शुक्रवार के देर रात का है। स्थानीय लोग, धरान पुलिस, दमकल के सहयोग से आग पर नियंत्रण किया जा सका।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com