भारतीय कस्टम ने भी नेपाली नंबर पर आनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगायी
बिराटनगर, बरुनमाला । हाल ही में भारतीय नंबर के बाइक का सुविधा पूर्जी काटने पर आनाकानी पर हुए हो हल्ला के बाद अब भारतीय कस्टम ने भी नेपाली नंबर के टैक्सी वाहनों पर आनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगा दी है। रविवार को दर्जनों नेपाली टैक्सी चालकों ने सीमा पर लगभग आधा घंटा हो हल्ला मचाया। इस दौरान नेपाली टैक्सी चालको ने कस्टम अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कस्टम अधिकारियों ने बताया कि प्राइवेट वाहन तथा सर्वसाधारण पर्यटक को आवाजाही के लिए पूरी छूट है एैसे वाहन जो यात्री को टैक्सी वाहन में बिठा आवाजाही करते है एैसे वाहनों पर हमारा नजर है। सुरक्षा के दृषिटकोण से भी वाहनों के नंबर जांच पड़ताल के बाद ही भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने दी जायेगी।

