Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सहमति के लिए राष्ट्रपति द्वारा फिर से दबाव

 

काठमांडू । राष्ट्रपति डा. रामवरण यादव ने फिर से राजनीतिक दलों को सहमति के लिये दबाव दिया । आज शुबह नेपाली कांग्रेस के सभापति सुशील कोईराला के साथ हुइ मुलाकत में उन्होंने ऐसा दबाव दिया है । सरकार द्वारा बजट के लिए हो रहे प्रयास को रोकने के लिए सभापति कोइराला राष्ट्रपति यादव के पास पहुँचे थे । राष्ट्रपति निवास से निकलते हुए पत्रकारों के साथ कांग्रेस के सभापति कोइराला ने बताया– “अध्यादेश के माध्यम से बजट लाना प्रजातान्त्रिक मूल्य–मान्यता विपरीत है । राष्ट्रपति भी इस पर चिन्तत है । इसलिए उन्होंने सहमति करने के लिए दबाव दिया है ।”
सभापति कोइराला के अनुसार राष्ट्रपति यादव ने बजट और निर्वाचन लगायत के विषयों में जल्द ही सहमति करने के लिए सुझाव दिया है । बजट नहीं आने से देश और संकटग्रस्त होने पर सावधान कराते हुए राष्ट्रपति यादव ने इसके लिए जिम्मेवार बनने के लिए भी कोइराला को आग्रह किया । स्मरणीय है– संविधानसभा भंग होने के बाद राष्ट्रपति यादव ने कइ बार विभिन्न दलों के शीर्ष नेताओं को बुलाकर ऐसा दबाव देते आए है । लेकिन अभी तक राजनीतिक दलों के बीच कुछ भी सहमति नहीं बन पाई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *