कार्तिक २४ के बाद तीसरा जनआन्दोलनः कांग्रेस
काठमांडू, ७ नवम्बर । वर्तमान सरकारको सत्ता से हटाने के लिए नेपाली कांग्रेस ने तीसरा जनआन्दोलन करने का चेतावनी दिया है । “कार्तिक २४ गते राजधानी में होने जा रहा बृहत शक्ति प्रर्दशन के बाद जनआन्दोलन की घोषणा होगी” –कांग्रेसका दावा है । पार्टी के स्वर्गीय नेता गणेशमान सिह की ९७वे जन्म दिवस पर आयोजन होने जा रहे उस आमसभा की पूर्वसन्ध्या में आज आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए काठमांडू जिला के कांग्रेस सभापति भिमसेन दास प्रधान ले बताया– “२४ गते की जनप्रर्दशन सिर्फ प्रारम्भ है । उस के बाद ऐसा आन्दोलन शुरु होगा, जिस ने डा. भट्टराई को सत्ता च्यूत करेगा । वह सत्ता से नहीं हटेगें तो जनआन्दोलन भी शुरु हो सकता है ।”
इसी तरह प्रचार–प्रसार समिति के संयोजक गोविन्द पुडासैनी ने देश मे बढ़ते राजनीतिक, संवैधानिक और आर्थिक संकट को समाधान के लिए सहमति पर जोड दिया है । इस लिए राष्ट्रीय सहमति की सरकार की आवश्यकता पर जोड़ देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी ही अवस्था में सरकार बजट पेश करेगी तो हम नहीं स्वीकार करेंगे । २४ गते आयोजित सभा को पार्टी सभापति सुशील कोइराला, बरिष्ठ नेता शेरबहादुर देउवा, उपसभापति रामचन्द्र पौडेल आदि द्वारा सम्बोधन होने जा रहा है ।

