Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत सम्बन्ध किसी भी हालात में बिगड़ने नही दिया जाएगा : सासंद प्रदिप यादव

 

वीरगन्ज, भदौ ५ | पर्सा क्षेत्र नम्बर १ के सासंद प्रदिप यादव ने आज हिमालिनी को बताया कि नेपाल भारत सम्बन्ध बिगाड़ने के लिए कुछ लोग सक्रिय हैं | हम किसी भी हालत में नेपाल भारत का सम्बन्ध बिगड़ने नही देंगे | उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संघीय सरकार तराई  मधेश की उपेक्षा करने का परिणाम था कि कलह बीरगंज नाका बन्द कर दिया गया था | सरकार दिनप्रतिदिन नयाँ नियम बनाती है उसमे मधेश की जनता की उपेक्षा की जाती रही है | कलह बीरगंज बोर्डर पर भारतीय पक्ष द्वारा किये गये चक्का जाम खुलबाने में सासंद प्रदिप यादव ने प्रमुख भूमिका ऐडा की थी |

यह भी पढें   कांग्रेस को अब ‘बदली हुई कांग्रेस’के रूप में स्थापित किया जाए – नैनसिंह महर

भारतीय जनतापार्टि के स्थानिय नेता महेश अग्रवाल के नेतृत्व किये गये चक्का जाम में आन्दोलन स्थल पर पहुंच कर  सांसद यादव ने भारतीय कस्टम के प्रमुख ,तथा सुरक्षा अधिकारी केसाथ बिशेष सम्वाद करके जाम खुल्बाने में मदत कि थी | नेपाल में भारतीय वाहनों की एंट्री को ले कर नेपाल सरकार के द्वारा प्रत्येक दिन नियम बदलने से बढ़ी परेशानी को लेकर भारत नेपाल सीमा के रक्सौल बार्डर के मैत्री पुल पर आक्रोशित भारतीय लोगो ने जाम कर दिया। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने हजारों की संख्या में रक्सौल-बीरगंज मैत्री पुल पर एम्बुलेंस, बाइक व ट्रको को खड़ा कर सीमा अवरुद्ध कर दिया गया। इस दौरान नेपाल की ओली सरकार मुर्दाबाद, नेपाल कस्टम व पुलिस हाय हाय औऱ नए नियम वापस लो का नारा बुलंद किया गया था | सांसद ने मध्यस्तता करते हुए दोनों पक्षों को आशान्वित करवाया कि अव ऐसी घटना नही होने दी जायेगी |

यह भी पढें   उद्योग मंत्री दीपक कुमार साह का दावा गलत साबित, गैस आपूर्ति पर भ्रामक बयान

 

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com