बिराटनगर का पोखरमल राठी धर्म संस्कृति पुरस्कार लक्ष्मीनारायण मंदिर का पिठाधिश को
माला मिश्रा बिराटनगर। इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पोखरमल राठी धर्म संस्कृत पुरस्कार बिराटनगर के लक्ष्मीनारायण मंदिर का पीठाधीश श्री 1008 स्वामी अच्युत प्रपनाचार्य महराज को दिया जाएगा ।पुरस्कार समिति के संयोजक चम्पालाल राठी ,श्री राधकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष बाबुराजा ओझा ने बताया स्वामी जी वैदिक सनातन धर्म का प्रचार प्रसार समाज को आध्यात्मिक ज्ञान देने में सक्रिय रहे है ।यह सम्मान उन्हें धार्मिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जा रहा है ।

