Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा के आधा दर्जन दुग्ध उद्योग में शिलबन्दी

 

२६ अगस्त, लहान । अनुमति बिना अवैध रुप में सञ्चालित सिरहा का आधा दर्जन डेरी उद्योग में शिलबन्दी किया गया है । खाद्य प्रविधि तथा गुण नियन्त्रण कार्यालय सप्तरी के अगुवाइ में किया गया बजार अनुगमन के क्रम में दुर्गन्धित तथा बिना कागजात के ही सन्चालन किया गया ६ डेरी उद्योग में शिलबन्दी किया गया है ।
खाद्य प्रविधि तथा गुण नियन्त्रण कार्यालय सप्तरी के सुरेश कुमार सिंह ने जानकारी दिया कि सदरमुकाम सिरहा स्थित ज्वाइस दही तथा आइसक्रिम उद्योग, बजरङ्ग डेरी उद्योग, सुखचैना स्थित लक्ष्मी डेरी उद्योग, नरहा स्थित सुधा दूध डेरी उद्योग में शिलबन्दी किया गया है ।
दो उद्योग तो बिना नाम के ही व्यवसाय कर रहा था । प्रमुख सिंह ने बताया कि शिलबन्दी किया गया अधिकांश डेरी उद्योग गाय भैंस के दूध के बदले प्याकेटवाला पाउडर का दूध प्रयोग कर रहा था । और अनुगमन के क्रम में पता चला कि सरकार द्वारा तोका गया मापदण्ड २५ प्रतिशत भी पालना नहीं किया जा रहा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *