यूएनडीपी का असमावेशी कर्मचारी पदपूर्ति
२६ अगस्त, जनकपुर । लोकसेवा आयोग द्वारा निकाले गये विज्ञापन विरुद्ध आन्दोलन हो रहे समय संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम(यूएनडीपी) द्वारा निकाले गये विज्ञापन का नतिजा नतिजा पूर्णरुप से समावेशी और समानुपातिक सिद्धांत का बेवास्ता किया है ।
यूएनडीपी ने उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्ति मन्त्रालय के सहकार्य में गरिबी निवारण के लिये लघु उद्यम विकास कार्यक्रम एमइडिपीए–टिए के लिये कर्मचारी पदपूर्ति हेतु भ्याकेन्सी निकाला था । परन्तु २१ कर्मचारियों के पदपूर्ति में एक भी मधेशी नहीं है । विज्ञापन में प्रत्येक प्रदेश से तीन कर्मचारी का मांग कर जम्मा २१ कर्मचारियों की आवश्यक्ता थी ।
यूएनडीपी का पूर्व कर्मचारी किशोर कर्ण ने जानकारी दिया कि यूएनडीपी द्वारा निकाले गये कर्मचारी पदपूर्ति के विज्ञापन बाद करिब २ सौ व्यक्तियों ने आवेदन दिया था । जिसमें से ६४ व्यक्तियों का चयन किया गया था उसमें ७ मधेशी भी पडा था । और मौखिक परीक्षा का नतिजा सार्वजनिक करते समय मधेशी समुदाय से किसी को नहीं लिया गया ।

