इन्द्रचौक से सांसद का पाकेट मारने के आरोप में एक व्यक्ति हिरासत में
२६ अगस्त, काठमांडू । राजधानी के इन्द्रचौक से सांसद भावना सुवेदी के पाकेटमारी करने वाले एक व्यक्ति को प्रहरी ने हिरासत में लिया है । प्रहरी ने जानकारी दिया कि सर्लाही बरहथवा का १९ वर्षीय निश्चल थिंग जो फिलहाल राजधानी के मैतीदेबी में रह रहा है उसे पकेटमारी के आरोप में हिरासत में लिया गया है ।
चितवन निवारी सांसद भावना काम विशेष से गत साउन २६ गते इन्द्रचौक गई थी । भीड में थिंग ने सुबेदी के बैग से ७ हजार ३ सौ रुपैया, परिचय पत्र, एटीएम के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी चोरी कर भागा था ।
सुवेदी द्वारा दिया गया अर्जी के आधार पर महानगरीय प्रहरी वृत्त जनसेवा गौशाला ने उसे हिरासत में लिया है । काठमांडू प्रहरी प्रवक्ता कृष्ण कुमार चन्द ने जानकारी दिया कि उसके साथ और अनुसन्धान जारी है ।

