आज हाेगी चिरप्रतीक्षित मुलाकात माेदी और ट्रम्प के बीच
बायरिट्ज (फ्रांस), प्रेट्र/एएनआइ
जी 7 देशों के सम्मेलन में आज भारत के लिए काफी अहम दिन है। आज पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच मुलाकात होने वाली है इसमें कश्मीर पर चर्चा की संभावना है।
भारतीय पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज यहां मुलाकात होने वाली है। जी 7 देशों की मीटिंग से अलग इन दोनों नेताओं की मुलाकात होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय समयानुसार दोपहर बाद दोनों नेताओं के बीच मुलाकात होगी। इस दौरान दोनों नेता कई मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस मुलाकात में कश्मीर मुद्दे से जुड़ी चर्चा की संभावना जताई जा रही है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद मोदी और ट्रंप की ये पहली मुलाकात है, ऐसे में ट्रंप-मोदी की ये मुलाकात काफी मायने रखती है।

