Tue. Oct 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

 

हांगकांग।

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़पों के बाद सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कम से कम 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। साप्ताहिक समाचार पत्र ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने रविवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

दैनिक समाचार पत्र के मुताबिक लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया, जब प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को पुलिस पर पेट्रोल बम फेंके। प्रदर्शनकारियों ने घनी आबादी वाले कुन टोंग औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस के ऊपर पेट्रोल बम और ईंटें फेंकीं। प्रदर्शन के कारण एमटीआर के 4 सबवे स्टेशनों को बंद कर दिया गया था।

यह भी पढें   डिजिटल बैंकिंग की सुविधा के साथ जरूरी है सुरक्षा की गारंटी

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। कुछ प्रदर्शनकारियों ने निगरानी करने के लिए लगे हुए कैमरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें कीं। अन्य प्रदर्शनकारियों ने सड़क मार्गों को बाधित करने का प्रयास किया। यह पहली बार है, जब शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे प्रदर्शनों के दौरान आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया है।
विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ, जहां लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने लैंपपोस्ट हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक चीनी अधिकारियों ने निगरानी करने के लिए उनमें उच्च प्रौद्योगिकी वाले कैमरे और चेहरा पहचानने वाले सॉफ्टवेयर लगाए हुए हैं।

यह भी पढें   PHP प्रोग्रामिंग में सुरक्षा जोखिम के कारण नेपाल की बैंकिंग प्रणाली प्रभावित

गौरतलब है कि यह प्रदर्शन जून में एक प्रत्यर्पण संबंधित विधेयक को वापस लेने को लेकर शुरू हुए थे जिसके तहत हांगकांग के निवासियों को मुकदमे के लिए चीन भेजा जा सकता था। फिलहाल इस विधेयक पर रोक लगा दी गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com