Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में गणिनाथ जयन्ती धूमधाम से मनाया गया, रक्तदान कार्यक्रम का भी आयोजन

 

माला मिश्रा /बिराटनगर
बिराटनगर स्थित हलुवाई समाज के लोग अपना कुल देवता बाबा गणिनाथ जी महाराज का जन्म जयन्ती तथा पूजनोत्सव समारोह पूर्वक मनाया । इस मौके पर शोभा यात्रा, कलश यात्रा, बिभिन्न झांकी निकाला गया जिसमें सैकड़ो लोग शामिल थे । इस दौरान गाजा बाजा के साथ निकला शोभा यात्रा यात्रा नगर परिक्रमा किया जिसमे महिला बढ़ चढ़ कर भाग लिया । इस मौके पर एकजुट हलुवाई समाज के लोग हाटखोला के सिंघिया नदी स्थित गणिनाथ धाम पहुच जलार्पण किया । कर्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे संस्था का केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश साह, समाजसेवी राजेश गुप्ता ने बताया इस मौके पर रक्दान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें दर्जनों लोगों ने अपना रक्त दिया ।
कार्यक्रम में मेघावी उत्कृष्ट अंक लाने बाले छात्र छात्राओं को प्रशंसापत्र दिया गया । समाज मे उत्कृष्ट काम करने बाले कई लोग सम्मानित भी हुए ।इस मौके पर प्रदेश ज्ञ का सामाजिक विकास मंत्री जीवन घिमिरे, समिति का संस्थापक सलाहकार भगवान लाल शाह, पूर्व मेयर प्रह्लाद साह, नेपाली कांग्रेस का नेता राजेश गुप्ता, ब्रह्मकुमारी राजयोग सेवा क्रेंद प्रमुख गीता दीदी अतिथि के रूप में मौजूद थे । कार्यक्रम के सफल संचालन में डा‘ कोमल शाह, इंजीनियर दिप नारायण साह, वार्ड सचिव शम्भू साह,समाजसेवी नारायण साह, मनोज साह, नारायण साह के अलावा अन्य समाज के दर्जनों प्रबुद्धजन मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com