Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिरोजशाह कोटला स्टेडियम अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से पहचाना जाएगा

 

 

भारत के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। अब फिरोजशाह कोटला स्टेडियम अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से पहचाना जाएगा।
इसका नया नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा। इसमें एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी रखा जाएगा जिसकी पूर्व में घोषणा की गई थी। डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, ‘वह अरुण जेटली का सहयोग और प्रोत्साहन था जो कि विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, ऋषभ पंत और कई अन्य खिलाड़ियों ने भारत को गौरवान्वित किया।’

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 4 जुन 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

जेटली को स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने और दर्शक क्षमता बढ़ाने के साथ विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रूम बनवाने का श्रेय जाता है। समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री कीरेन रिजे्जू भी हिस्सा लेंगे। याद हो कि लंबे अरसे तक डीडीसीए के अध्यक्ष भी रह चुके जेटली का निधन 24 अगस्त को दिल्ली एम्स में हुआ था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *