Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आश्विन तक भारतीय प्रधानमंत्री माेदी का नेपाल भ्रमण की संभावना नहीं, पेट्रोलियम पाइपलाइन का उद्घाटन भिडियो कन्फरेन्स द्वारा

 

काठमाडौँ २८

प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने कई बार  भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी काे नेपाल भ्रमण का आमंत्रण दिया है पर अभी तक उनके आने की काेई तिथि नही बन पाई है ।

पहली बार प्रधानमन्त्री बनने के चार महीने के बाद ही माेदी नेपाल भ्रमण में आए थे । अपने पहले प्रधानमंत्री कार्यकाल में उनकी पहली विदेश यात्रा भूटान से शुरु हुई थी उसके बाद ब्राजील और नेपाल यात्रा थी ।

यह भी पढें   दिशा मिले तो जीवन की ऊर्जा बन जाती है, परिवर्तन की शक्ति : बिमल सरार्फ

इस बार उनकी पहली यात्रा भ्रमण माल्दिभ्स था तथा उसके बाद श्रीलंका, कार्गिस्तान, जापान, भुटान की यात्रा थी ।

यूएई हाेतु हुए फ्रान्स गए हुए मोदी भारत वापस आ चुके हैं । आशि्वन तक की उनकी विदेश यात्रा की सूची तैयार हाे चुकी है किन्तु उसमें नेपाल शामिल नही है ऐसा स्राेत का दावा है । बार बार यह चर्चा हाे रही है कि भारतीय प्रधानमंत्री नेपाल आने वाले हैं पर यह सिर्फ हल्ला ही है ।

यह भी पढें   प्रमुख प्रतिपक्षी दलों की बैठक शुरु

शुरु में रेल मार्ग उद्घाटन के लिए मोदी आने की तैयारी हुई थी। पर, नेपाल की ओर से तैयारी पूरी नही हाेने के कारण   कार्यक्रम स्थगित हाे गया था ।

उसके बाद पेट्रोलियम पाइपलाइन उद्घाटन के लिए मोदी के नेपाल आने की चर्चा हुई पर उसमें भी उनका नही आना लगभग तय हाे  चुका है ।

अभी संविधान दिवस के अवसर में नेपाल भ्रमण की बात भी सामने आई थी पर यह भी हल्ला ही था । संविधान दिवस के दिन माेदी अमेरिका यात्रा में रहेंगे ।

यह भी पढें   उत्तरी सीमा पर चीन का विकास, नेपाल की चुप्पी और बढ़ता प्राकृतिक जोखिम : अनिल तिवारी

पेट्रोलियम पाइपलाइन उद्घाटन की तैयारी  हाे रही है ।  उद्योग मन्त्रालय स्रोत के अनुसार भदौ २४ गते दाेनाें  देश के प्रधानमन्त्री भिडियो कन्फरेन्समार्फत पाइपलाइन का  उद्घाटन करने की तैयारी है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com