Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पंजाब के स्कूटर मेकेनिक पर आया अमेरिकन लडकी का दिल, रचाई शादी

 

सात महीने पहले फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद अमेरिका की एमिली अमृतसर आई और मजीठा रोड से सटे इलाके तुंग बाला में रहने वाले स्कूटर मैकेनिक पवन कुमार से ब्याह रचा लिया। मांग में सिंदूर, कलाइयों में लाल चूड़ा और गुलाबी रंग का सूट पहने बैठी एमिली को न तो पंजाबी समझ आती है और न ही पवन के परिवार को इंग्लिश का ज्ञान है।
इसके बावजूद पवन औैर उसके माता पिता एमिली का हर इशारा समझ लेते हैं। पवन ने बताया कि सात माह पहले फेसबुक पर उनकी मुलाकात हुई थी। रोज कई-कई घंटे चैटिंग होती थी। दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता नहीं चला। इसी दौरान दोनों ने शादी करने का निर्णय ले लिया। भाषा की दिक्कत के बारे में पूछे जाने पर पवन ने कहा कि चैटिंग के दौरान उसने आई लव यू लिखा था। जिसके जवाब में वह भी यही लिखती थी। पवन ने कहा कि वह इतनी इंग्लिश तो जानता है कि अपनी पत्नी के साथ संवाद कर सकता हैं। एक दिन उसने चैटिंग के दौरान लिखा कि मैं आपसे मैरिज करना चाहता हूं। इस पर उसने भी सहमति भर दी थी। एमिली मुझे अमेरिका आने के लिए कहती थी, लेकिन मेरे पास पैसे नहीं थे।

यह भी पढें   भिमफेदी गाँवपालिका–९ अघोर बाजार के नजदीक सड़क धसा

मैंने उसे अपनी मजबूरी बताई। साथ ही स्पष्ट कर दिया कि अमृतसर आने का फैसला एमिली का है। वह 15 अगस्त की शाम को अमृतसर पहुंच गई। उसने अपने माता-पिता को पहले ही बता दिया कि अमेरिका से उसकी एक दोस्त आ रही है और वह उससे शादी करना चाहता है।

पवन की माता शकुंतला और पिता शेर चांद का कहना था कि बेशक उन्हें अपनी बहू की भाषा नहीं आती, लेकिन बच्चों की मर्जी एक साथ रहने की है तो वह भी खुश हैं। उनका पूरा परिवार भाषा की समस्या को पार कर लेगा। वे अपनी बहू को पंजाबी सिखा देंगे। पवन की मां ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे घर अमेरिकन बहू आई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com