बस दुर्घटना में तीन की माैत
जाजरकोट से नेपालगञ्ज की ओर जा रही बस आज सुबह रत्न राजमार्गअन्तर्गत भेरीगङ्गा नरगपालिका–५ स्थित हर्रेमोड में दुर्घटनाग्रस्त हाेने से तीन लाेगाें की मृत्यु हाे गई है ।
जिल्ला प्रहरी कार्यालय सुर्खेत के अनुसार ना४ख ९३१७ नं की बस सुबह करीब साढे ३ः०० बजे दुर्घटनाग्रस्त हाेने से एक कि घटनास्थल में ही और दाे की माैत उपचार के क्रम में कोहल्पुर मेडिकल कलेज मे हाे गई है । मृतक में दाे महिला और एक पुरुष है ।
२७ यात्री घायल हैं ।

