हरिहर और शकुन्तला शर्मा शिव पार्वती के रुप में सम्मानित

२८ अगस्त, काठमांडू । अग्रज कलाकार दम्पती हरिहर शर्मा और शकुन्तला शर्मा ‘शिव पार्वती’के रुप में सम्मानित हुये हैं ।
फेसियल हाउस द्वारा आयोजित तीज बिषेश कार्यक्रम ‘फेसियल हाउस तीज महोत्सव २०७६’में कलाकार हरिहर और शकुन्तला को उक्त सम्मान प्रदान किया गया है ।
नेपाली कलाक्षेत्र के बिभिन्न विधा में उल्लेखनिय योगदान देने का कदर कर उनलोगों को सम्मान दिया गया है ।
फेसियल हाउस की प्रबन्ध निर्देशक सुष्मा महरा ने बताया कि जीवन यात्रा में अविचलित होकर एक दूसरे का सारथी बनकर आगे बढने वाले इन जोडी को शिव पार्वती के रुप में सम्मान करने में बहुत खुशी का अनुभव हो रहा है ।

