Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर के यातायात कार्यालय में कर्मचारियों के मिलीभगत से लाइसेन्स : दो दलाल हिरासत में

 

२८ अगस्त, जनकपुर । जनकपुर यातायात व्यवस्था कार्यालय में कर्मचारियों के मिले मत से लाइसेन्स बनाने वाले दो दलाल प्रहरी हिरासत में लिया गया है ।
कर्मचारियों के मेलजुल से सेवाग्राही से ढेर सारा रकम लेकर लाइसेन्स बनाने के कारण दो दलाल को हिरासत में लिया गया है ।
प्रहरी कार्यालय धनुषा ने जानकारी दिया कि सर्लाही के मलङ्गवा नगरपालिका–११ का २५ वर्षीय जितेन्द्र यादव और महोत्तरी गाउँपालिका–२ का २८ वर्षीय पंकज कुमार सिंह को हिरासत में लिया है ।
जिप्रका धनुषा ने बताया कि जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका–८ स्थित ज्ञानकुप विद्यालय के प्राङ्गण में मोटरसाइकल लाइसेन्स के लिये ट्रायल परीक्षा में पास करा देने का आश्वसन देकर धनुषा के मिथिला नगरपालिका–६ का देवेन्द्रप्रसाद यादव के साथ ५ हजार और धनुषा के सबैला नगरपालिका–१० के अरुणकुमार पंजियार के साथ ७ हजार रुपैया ठगने के अर्जी के आधार पर दोनों दलालों को हिरासत में लिया गया है ।
प्रहरी उपरीक्षक शेखर खनाल ने जानकारी दिया कि जितेन्द्र के पास से ४० हजार रुपैया नगद और विभिन्न व्यक्ति के लाइसेन्स बनाने का कागजात समेत बरामद कर ठगी मुद्दा चलाया गया है ।
पंकज के पास से भी १ लाख ५ज्ञ हजार रुपैया का चेक बरामद हुआ है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 22 मई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *