कांग्रेस केन्द्रीय समिति का बैठक: दूसरे चरण के जागरण अभियान की तैयारी
२९ अगस्त, काठमांडू । नेपाली काङ्ग्रेस ने समसामयिक राजनीति, भ्रातृ, शुभेच्छुक संस्था और जनसम्पर्क समिति के बारे में चर्चा करने के लिये केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक बुलाया है ।
पार्टी प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने जानकारी दिया कि आज दोपहर २ बजे पार्टी केन्द्रीय कार्यालय में बैठक होगी । बैठक में उक्त विषय पर चर्चा होगी । बैठक बुधवार के लिये निर्धारित किया गया था परन्तु वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल अस्वस्थ होने के कारण आज गुरुवार को बैठक रखा गया है ।
यद्यपि बुधवार पार्टी केन्द्रीय कार्यालय में केन्द्रीय पदाधिकारी बैठक चली थी जिसमें दूसरे चरण के जागरण अभियान की तैयारी तथा उसके लिये प्रतिनिधि चयन के लगायत अन्य विषय पर चर्चा हुयी ।
काङ्ग्रेस के ‘हिमाल, पहाड, तराई–मधेश नेपाली काङ्ग्रेस राष्ट्रिय जागरण अभियान’ का प्रथम चरण गत वैशाख २५ में प्रारम्भ होकर जेठ २५ में सम्पन्न हुआ था ।
इसी प्रकार पार्टी कार्यालय ने जानकारी दिया कि दूसरे चरण का जागरण अभियान इसी भाद्र २४ गते से आश्विन ७ गते तक चलेगा ।

