गजेन्द्रनारायण सिंह अस्पताल को संघीय सरकार के अन्तर्गत लाने का निर्णय
२९ अगस्त, काठमांडू । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने निर्णय किया है कि राजविराज स्थित गजेन्द्रनारायण सिंह सगरमाथा अञ्चल अस्पताल को संघीय सरकार मातहत लाया जायेगा । मन्त्रालय ने जानकारी दिया कि रामराजाप्रसाद सिंह स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान अन्तर्गत के अञ्चल अस्पताल संघीय सरकार मातहत में लाने का निर्णय किया गया है ।
मन्त्रिपरिषद् के वि.सं. २०७५ पुस २३ गते के बैठक ने राजविराज में रामराजाप्रसाद सिंह स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान स्थापना करेंगे और गजेन्द्रनारायण अस्पताल को प्रतिष्ठान में रूपान्तरण करने का निर्णय किया गया था । मन्त्रालय ने जानकारी दिया कि उस प्रतिष्ठान के ९ अरब रुपैया के लगानी में भौतिक पूर्वाधार निर्माण होने जा रहा है । राजविराज नगरपालिका ने वडा नम्बर १० स्थित विरौल चौक में प्रतिष्ठान के लिये ६२ बिघा जमीन उपलब्ध कराया है ।

