२१ वर्षीय किशोरी के साथ जबर्दस्ती करणी के आरोप में एक युवक हिरासत में
२९ अगस्त, काठमांडू । १७ वर्षीया किशोरी के साथ जबर्दस्ती करणी के अभियोग में प्रहरी ने एक युवक को हिरासत में लिया है । काठमांडू महानगरपालिका(१४ कलंकी का में रहने वाला २३ वर्षीय रबिन श्रेष्ठ जिसका घर धादिङ गजुरी गाउँपालिका(१ है उसे प्रहरी ने हिरासत में लिया है ।
काठमांडू महानगरपालिका १४ कलंकी स्थित पशुपति गेष्ट हाउस में रबिन श्रेष्ठ और धादिङ ज्वालामुखी गाउँपालिका का ३० वर्षीय मदन थापा मगर ने उस किशोरी को बहला फुसलाकर उसके साथ कुकर्म होने का खबर प्राप्त होते ही महानगरीय प्रहरी वृत कालिमाटी ने श्रेष्ठ को हिरासत में लिया । मदन थापामगर अभी फरार हो गया है परन्तु प्रहरी ने अपना खोजी कार्य जारी रखा है । और इस सम्बन्ध में अनुसन्धान भी जारी रखा है ।

