ज्येष्ठ नागरिक के भाडा में ५० प्रतिशत छुट मिल कर ही रहेगाः मन्त्री भट्टराई
२९ अगस्त, चितवन । पयर्टन तथा नागरिक उड्डयनमन्त्री योगेश भट्टराई ने बताया है कि ७० वर्ष पार करने वाले वृद्ध वृद्धा के भाडा में ५० प्रतिशत का छुट देने के लिये सरकार के निर्णय कार्यान्वयन कर के ही रहूंगा । साथ ही उन्होंने कहा कि आन्तरिक पर्यटन में भाडा दर में असर पडने पर पुनरावलोकन किया जायेगा ।
एयरलाइन्स कम्पनियों ने मन्त्री से कहा कि आपको यह निर्णय कार्यान्वयन करने में असहजता हो सकता है परन्तु मन्त्री भट्टराई ने दाबे के साथ कहा कि सरकार और एयरलाइन्स कम्पनी के साझा दायित्व होने के कारण हम इस निर्णय को लागु कर के छोडेंगे ।
चितवन के भरतपुर विमानस्थल में आज गुरुवार सन्चारकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान मन्त्री भट्टराई ने कहा कि राज्य के द्वारा सम्मान किये जाने वाले वृद्ध वृद्धा को भाडा छुट देने की अवस्था को देखकर ही हमने यह निर्णय लिया है ।
मन्त्री भट्टराई ने कहा कि ‘एयरलाइन्स कम्पनियों का भी यह सामाजिक उत्तरदायित्व है, बुढे व्यक्तियों के भाडा में छुट देकर खुद धर्म का भागीदार बन सकते हैं । उन्होंने कहा कि हमें लगा था वेलोग स्वंय इस बात का घोषणा करेंगे परन्तु उनलोंगों के नहीं करने पर मन्त्रालय ने किया है ।

