बीरगंज में मुख्यमंत्री द्वारा छात्राओं को मुफ्त साइकल वितरण
अनीता साह, बीरगंज | “बेटी पढाऊ, बेटी बचाऊ” अभियान अन्तर्गत श्री सु० रा० कन्या मा० वि० विरगंज कक्षा-८ में अध्यन्यरत १०३ छात्राओं को विद्यालय व्यास्थापन समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप केडिया जी के अध्यक्षता में तथा प्रमुख अतिथि मांननीय मुख्य मंत्री श्री लालवावु राउत गृद्दी जी की उपस्थिति में ” साइकल वितरण कार्यक्रम ” दिनांक 28/82019 ,बुधवार, सुंदरमल रामप्रसाद कन्या माध्यमिक विद्यालय, वीरगंज, पर्सा ,नेपाल में सुसम्पन हुआ। इस कार्यक्रम में सभी छात्राओं के अभिभावकों की भी उपस्थित थी। विद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षिका भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। साईकिल वितरण कार्यक्रम में साईकिल प्राप्त होने से छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। अभिभावकगण भी अत्यंत प्रसन्न थे।



